गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 23 दिसम्बर,नवनिर्वाचित भाजपा के जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया का अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर नगर वासियो ने अभूतपूर्व स्वागत किया।डिण्डोरी पूरा भाजपा मय नजर आया।अवधराज के लंबे काफिले के जोगिटिकरिया से पुरानी डिण्डोरी कंपनी चौक जगह जगह फूल मालाओं और आतिशबाजियों से नगर वासियो ने किया स्वागत।जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया का जिले में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ।जिलाध्यक्ष के काफिले में सांसद केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुनील जैन साथ साथ नजर आए।
