नन्हे बच्चों की तमन्ना पुलिस अधीक्षक कैसे बनते हैं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह दी टिप्स - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नन्हे बच्चों की तमन्ना पुलिस अधीक्षक कैसे बनते हैं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह दी टिप्स

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 22 दिसम्बर,पुलिस अधीक्षक संजय ने नन्ही मुन्नी बच्चियां खेल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चियों के बीच पहुंचकर खुशी जाहिर की और बच्चों की लालसा जानने की कोशिश की बच्चियों लालसा भविष्य में क्या बनने की  हैं सभी बच्चियों से पारी पारी से पूछना शुरू किया की आप सभी बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं सभी बच्चियों की मन में एक ही सवाल था कि हम सभी पुलिस बनना चाहते हैं यह देख कर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह खुश होकर सभी बच्चों को पारी पारी से बताएं कि आपको पढ़ाई के साथ साथ अपने आप को फिट भी रखना होगा जब आप दौड़ेंगे भागेंगे और फिट रहेंगे तो आप को भर्ती निकालने में कभी भी परेशानी नहीं होगी आपको अभी से अपने आप को खेल के प्रति डालना होगा  की आपको पुलिस पद पाने के लिए कोई पीछे ना कर सके और कड़ी से कड़ी मेहनत कर आगे आना होगा आप सभी रोज इसी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करते रहो और खेल से जुड़े रहो पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बच्चियों की लालसा को देखकर कुछ कर दिखाने की तमन्ना को आगे बढ़ाने के लिए खुद ही बच्चों से मिलने पहुंच गए और बहुत ही हर्ष व्यक्त किया की इन बच्चों में अभी से टैलेंट फूट-फूटकर भरा है इनके टैलेंट को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है जो खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जा सकता है छोटी उम्र से ही इन बच्चों कोखेल प्रशिक्षण देकर  आगे बढ़ाया जा सकता है और इनकी मंजिलों तक पहुंचाया जा सकता है जो प्रशिक्षक के द्वारा लगातार प्रयास जारी है  पुलिस खेल युवा कल्याण विभाग से कुमारी आरती सोंधिया जिला खेल प्रशिक्षक के द्वारा प्रतिदिन कलेक्टर खेल परिसर डिंडोरी मैं कन्या आश्रम अंग्रेजी माध्यम डिंडोरी की छात्राओं को लगातार खेल प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाते हुए उनके टैलेंट को खेल से जोड़कर निकाला जा रहा है जिससे कि बच्चियां भविष्य में कुछ कर दिखाएं  लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी रविंद्र ठाकुर जी के द्वारा खिलाड़ी बच्चों को लगातार उनको खेल सामग्री देने के लिए कहा गया है जो बच्चे लगातार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उनको खेल सामग्री दी जाएगी और आगे बढ़ाया जाएगा कन्या अधीक्षक श्रीमती सुमन कुमार नेहरू व केंद्र अधिकारी ने बच्चों को देखकर उत्साह बढ़ाया

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।