हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 22 दिसम्बर, जिला मुख्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक वाहन चालक भूरे सिंह ठाकुर लगभग 50 वर्ष ने आज लगभग 12 बजे कुँए में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश घानाघाट क्षेत्र में एक कुएं में लटकी हुई पाई गई है।परिजनों ने बताया कि आज मृतक टेंसन में था। किसी रानमत सरपंच से पैसे के विवाद के चलते सरपंच टार्चर करता था।उसी के टेंशन में उन्होंने फाँसी लगा कर आत्महत्या की है।परिजन ने सोसाइटी नोट की भी बात की है।भूरे सिंह पहले ट्रैफिक पुलिस के रूप में भी कार्य कर चुके है फिलहाल पुलिस लाइन में अटैच थे।हत्या या आत्महत्या की जाँच में जुटी पुलिस।
