आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 4 जनवरी,वर्तमान में अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड / अनुदान प्राप्त) में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिये दिनांक 07 जनवरी 2023 तक के लिये सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है तथा कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिये विद्यालय लगने का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक किया जाता है ताकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पडे । विद्यालयीन शैक्षणिक स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। शासकीय विद्यालयों में आयोजित की जाने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षायें पूर्व से निर्धारित समय पर ही सम्पन्न की जावेंगी। यह आदेश तत्काल से प्रभावशील होगा।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
