भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 7 जनवरी,डिंडोरी जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर के सुंदरपुर के आक्रोशित ग्रामीण शनिवार सुबह पानी की समस्या को लेकर डिंडोरी बिछिया मार्ग पर अचानक बर्तन रखकर मार्ग बाधित कर चक्का जाम कर दिया जिसके चलते यातायात प्रभावित हो गया ।
गौरतलब है कि सुंदरपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर लंबे अरसे से जूझ रहे हैं ग्रामीण शनिवार को आक्रोशित हो गए और सड़क पर बर्तन रखकर धरना प्रदर्शन करने लगे मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच कर ग्रामीणों को समझाइश दे रहा है
