भ्रष्टाचार का कोई भी मुद्दा जिले के किसी भी अधिकारी के पास ले कर जाओ तो या तो अधिकारी जवाबदेही से बचाता नजर आता है या रटा रटाया जवाब"आप से ही जानकारी मिली जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी"
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 4 जनवरी, डिंडोरी विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धनुआसागर में बने चेक डैम की निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित जिमीदारो पर आरोप लगाते हुए बताया की ग्राम पंचायत में बनाए गए चेक डैम की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण डैम में जगह जगह दरारें आ गई हैं जबकि लगभग ₹10लाख की लागत से इस चेक डैम का निर्माण कराया गया है । ग्रामीणों का आरोप है कि गुणवत्ता को ताक में रखकर स्टॉप डेम बनाया गया है जिसकी वजह से जगह-जगह से स्टॉप डेम में दरारें आ गई है |
इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है जहां सरकार एक तरफ स्टॉप डेम निर्माण कार्य के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर रही है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी इस महत्वकांची योजना में लीपापोती कर रहे हैं स्टॉप डेम निर्माण कराने का मकसद यह है कि गांव में पानी रोका जा सके। जिससे क्षेत्र में वाटर लेवल बना रहे इस मंशा से स्टॉप डेम बनाया जाता है लेकिन इस योजना में भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन चल रहे हैं |
