22 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण केम्प - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

22 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण केम्प

रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा में सुबह 10 बजे से  आयोजित होगा शिविर
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 17 जनवरी,शहपुरा।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में  निशुल्क स्वास्थ्य सेवा एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर के आयोजन को लेकर शाहपुरा रेस्ट हाउस में अजजा मोर्चा के  प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम की अध्यक्षता में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ,घनश्याम कछवाहा मंडल अध्यक्ष ,स्वेता जैन चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंकज तेकाम के द्वारा बताया गया कि दिन रविवार को भाजपा के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा मैं किया जाना है जिसमें निशुल्क ईसीजी ,ब्लड टेस्ट, ब्लड शुगर की जांच ,ह्रदय रोग, स्त्री रोग , नेत्र रोग सर्जरी विभाग, जनरल मेडिसन विभाग ,दंत रोग विभाग के डॉक्टर उपलब्ध रहेगी बैठक के दौरान सभी को शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों के दायित्व को सौंपा गया इस दौरान प्रमुख रूप से बालमुकुंद सोनी,संतोष साहू,रामलाल सोनी,सुरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष वैश्य, स्कन्द चौकसे, जितेंद्र चंदेल,मुकेश गुप्ता,अजमेर सिंह तेकाम,मीरा बनवासी, सत्यम पाठक,विष्णु परस्ते,कैलाश उसराते, सुरेन्द्र साहू,सोनेलाल परस्ते,सलभ साहू,अरविंद रजक,नितिन गुप्ता,गुड्डा सोनी,धनंजय गुप्ता,हरिहरन रजक राहुल रैकवार,आशीष कुमार गौतम मौजूद रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।