भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 17 जनवरी,डिंडोरी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग द्वारा किए गए पांच करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में जिम्मेदारों पर एफआइआर की मांग को लेकर जिले भर से पहुंचे लोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते की अगुवाई में किया बड़ा प्रदर्शन।
फरवरी 2019 से जनवरी 2021 के बीच जनजाति कार्य विभाग में तत्कालीन सहायक आयुक्त अमर सिंह उईके के कार्यकाल में छात्रवृत्ति घोटाले के साथ स्काउट गाइड व रेडक्रॉस क्रीडा गतिविधियों की राशि का आहरण कर अनियमितता का मामला प्रारंभिक जांच में उजागर हो चुका है। दो वर्षों से छात्रों को गणवेश नहीं मिलने और संबंधित राशि छात्रों के खाते में डालने की मांग, छात्रवृति घोटाला स्मार्ट क्लास घोटाला निर्माण कार्यों के नाम किए गए घोटाले को लेकर हजारों की संख्या में छात्रों सहित अभिभावक गण ने विरोध प्रदर्शन किया l घोटाले के जिम्मेदारों पर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया गया l
छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर छात्रावासों के साथ कॉलेजों में भी पेम्पलेट और सोशल मीडिया में प्रचारित कर छात्र संगठनों को विरोध प्रदर्शन के लिए एकजुट किया गया था।
