"खबर का असर" बिजली विभाग ने आनन फानन में की बिजली आपूर्ति बंद,उखाड़ा मीटर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

"खबर का असर" बिजली विभाग ने आनन फानन में की बिजली आपूर्ति बंद,उखाड़ा मीटर

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 17 जनवरी,विधुत विभाग की लापरवाही की खबर का असर दूसरे दिन ही देखने को मिला गया,पंजीकृत गैर घरेलू बिजली कनेक्शन सर्विस क्रमांक 1148007349 राकेश प्रसाद कार्तिकेय के नाम से था। जिसे उपभोक्ता द्वारा आवेदन देकर 3 महीने पहले स्थाई रूप से विच्छेदित करवा दिया गया था। 
और बिना परिसर से मीटर निकाले और बिना विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए कार्यालय के अभिलेख में कनेक्शन स्थाई रूप से विच्छेदित भी कर दिया गया था। मगर आज सुबह तक मीटर में विधुत प्रवाह जारी था। कल इस मुद्दे को प्रकाश में लाते ही आज सुबह आनन फानन में बिजली विभाग का अमला निर्धारित स्थान पर पहुंच गया और आनन-फानन में ही 3 महीनों से कार्यालय अभिलेख में स्थाई रूप से विच्छेदित बिजली कनेक्शन को पोल से विद्युत आपूर्ति बंद करके मीटर निकाल लिया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।