ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 17 जनवरी,डिंडोरी, मुड़की चौराहा डिंडोरी में स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार परस्ते की स्मृति में राज्यस्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2023 में रखा गया है | जिसमें राज्य से बाहर की टीमें भी प्रवेश ले रहे। जिसका भव्य उद्घाटन दिनांक 19 जनवरी 2023 एवं मड़ई मेला का आयोजन रखा गया है |
प्रतिवर्ष अनुसार मुड़की चौराहे में 19 जनवरी से भव्य वॉलीबॉल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों से नेशनल लेवल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं यह खिलाड़ियों को देखकर हमारे जिले की युवा खिलाड़ी इनका अनुकरण कर सकते हैं इसके साथ ही चौराहे में 19 जनवरी को मेलामड़ई का भी आयोजन किया गया है क्षेत्रवासियों से अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकार वॉलीबॉल खेल का आनंद लेवे |
