भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 जनवरी,डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को जिले में आबकारी एक्ट के तहत जप्त देशी और अंग्रेजी शराब को नष्ट करने की कार्रवाई को मंडला रोड स्थित कचरा डंप स्टेशन में अंजाम दिया गया।जानकारी के मुताबिक पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा 2014 से मार्च 2022 तक विभिन्न प्रकरण में बरामद की गई शराब को नष्ट किया गया है।इन सभी प्रकरणों को न्यायालय से निराकरण हो चुका है।कार्रवाई के तहत आबकारी मालखाने से 390 प्रकरणों में 2173 पाव अंग्रेजी,23 बीयर,42977 पाव देशी,2024 लीटर महुआ शराब ,8490 नग लाहन सेम्पल जप्त किये गये थे।जिनको ट्रक में भरकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ डंप स्टेशन लाया गया।जहाँ jcb के माध्यम से नष्ट किया गया है।जानकारी के मुताबिक शराब का बाजार मूल्य 41 लाख,44 हजार 340 आंका गया है।कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक मंशाराम उइके,सुरेंद्र शुक्ला और नगर परिषद और राजस्व अमला मौजूद रहा।
