भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 जनवरी,जिला मुख्यालय डिंडोरी में आज पुलिस मुख्यालय ,भोपाल के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक डिंडौरी संजय सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जहाँ आज मुख्यालय में डिंडौरी थाना यातायात द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति आकांशा उपाध्याय,थाना प्रभारी यातायात निरी. जी. एस. उइके ,सूबेदार कुँअर सिंह उलाड़ी की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के लिए वाहन रैली निकाली गई। रैली में थाना यातायात ,थाना कोतवाली,महिला थाना ,थाना अजाक एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी सहित पुलिस जवान शामिल हुए, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली प्रारम्भ कर ,पुरानी डिंडौरी से अवंतीबाई चौक होते कॉलेज तिराहा से यातायात थाना तक बैनर के साथ निकाली गई। थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक जी.एस. उइके ने बताया यातायात सप्ताह के दौरान हैलमेट,सीट बेल्ट एवं मोबाइल उपयोग करते हुए ड्राइविंग के विरुद्ध सद्भावना पूर्ण चेकिंग अभियान चलाया गया है। वही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए हैलमेट रैली का आयोजन किया गया है। इसी तरह लगातार पूरे सप्ताह जिले भर में अलग-अलग स्थानों में यातायात जागरूकता के कार्यक्रम किये जायेंगे। सभी वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करने ,नशा करके वाहन चलाने,ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग से बचने, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाने,नंबर प्लेट नियमानुसार लगाने,पी यू सी बनवाने जैसी कई अन्य छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर लोग अपनी और अपने परिवार के जीवन को सुरक्षित रखने की अपील की जाएगी।
