राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 13 जनवरी,आकांक्षी विधानसभा शहपुरा प्रभारी मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोटियां के निर्देशन पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी भाजपा मंडल के प्रभारी वा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील राय की उपस्थिति मैं एवं अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तंतवाय के नेतृत्व में बैठक का आयोजन सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के तैलीय चित्र पर तिलक वंदन वा पुष्पहार चढ़ाकर किया गया बैठक में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत बनाना है तथा लोगों से संवाद कर पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना जैसे संबल कार्ड प्रधानमंत्री आवास आयुष्मान कार्ड उज्जवला योजना सभी योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना है एवं लोगों के अंदर पार्टी के प्रति जन जागरूकता लाना है और प्रतीक योजना ग्राम के प्रथम पंक्ति से लेकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है बैठक में राजू शर्मा राजू वनवासी सरपंच मंडल महामंत्री रामानुज राव मनोज झारिया राजेंद्र झारिया धनेश झारिया अमरनाथ झारिया राजाराम झारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
