75 हजार के बिल में न ग्रामपंचायत का नाम है न दिनाँक है न माह और न साल फिर भी निकल गया बिलजिले में धड़ल्ले से चल रहे है बिना दिन महीने साल के बिल
ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 26 जनवरी,डिंडोरी के ग्राम पंचायत रूसा माल मे गौशाला मे गायों के लिए भूसा खरीदी का फर्जी बिल लगाकर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव डकार गए ₹75000/। ऐसा नही है कि यह पहला मामला या पहली बार इस पंचायत का बिना दिन,महीने,साल के बिल का मामला सामने आया है।30 दिसम्बर 2022 लगभग 29दिन पहले भी ऐक ऐसा ही बिल राष्ट्रीय पर्व का भी उजागर किया था।ये अलग बात है कि उस पर कोई कार्यवाही नही हुई।इस आदिवासी जिले में ये लोकोक्ति एकदम फिट बैठती है " जब सैया भये कोतवाल तो डर कहे का"
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना के अधिकार में बिल वाउचर पाए गए हैं, जिसमें ना तो बिल में ग्राम पंचायत का नाम लिखा है और ना ही इस बिल में दिनांक लिखी है,फिर भी यह बिल ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा पास कर राशि आहरण कर लिया गया है |
ऐसे फर्जी बिलों पर उच्च अधिकारियों की नजर तक नहीं पड़ी जिसमें ना तो ग्राम पंचायत की नाम है ना कोई दिनांक लिखा गया | देखना होगा कि इस बार अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं ?
