ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 16 जनवरी,डिण्डौरी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर शाहपुर डिपो तिराहा से अझवार,बटौंधा से नौरौजाबाद पाली(जिला शहडोल) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जो काफी समय से जर्जर स्थित में थी, इस मुद्दे को आई विटनेस न्यूज 24 ने 31 अक्टूबर को प्रकाश में लाया था जिसका असर अब होता दिखाई दे रहा है।
उक्त रोड के जल्द बनने की संभावना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश रोड डेव्लपमेंट कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एम सक्सेना ने बताया कि शाहपुर डिपो तिराहा से लगभग 32कि,मी,दो लाईन की सड़क प्रस्तावित है। जिसमे मुख्य मार्ग पर जो ग्राम हैं, डिपो तिराहा, चटिया, तेन्दूमेर मोहतरा, गनवाही, मुड़की, अझवार, कुदवारी, दुहनिया, बटौधा, बंजारी, पोड़ी, नौरौजाबाद, तक आने वाले सभी ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए जा रहे हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरु किया जायेगा। साथ में एशियन बैंक के सोनू चौधरी भी थे। इस संबंध में ग्राम पंचायत अझवार ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
