मानिकपुर चौराहे में चलाया स्वच्छता अभियान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मानिकपुर चौराहे में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान के तहत मानिकपुर में साफ सफाई कार्यक्रम संपन्न
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 जनवरी,जिला डिंडोरी / शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के बाजार में अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी शाहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे,मानिकपुर सरपंच गीता गोलू मरावी सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। दरअसल डिण्डौरी कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर स्वच्छ ग्राम पंचायत अभियान के तहत मानिकपुर चौराहे सहित सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, मानिकपुर के मोहल्ले मोहल्ले स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा साफ सफाई किया गया कचरा साफ सफाई के साथ साथ सभी लोगों को कचरा साफ सफाई करने का संदेश दिया गया है , गली मोहल्लों के रस्ते और बाजार मैं साफ सफाई देखने से लोगों में असर पड़ेगा मानिकपुर में सुबह 7 बजे से जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा गली मोहल्ले और बाजार क्षेत्र में साफ सफाई कर कचरे का उचित निपटारा किया गया साफ सफाई कार्यक्रम में,जनपद सीईओ राजीव तिवारी,तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे,उपयंत्री ऋषभ सिक्का,आरआई तीरथ प्रसाद संत,पटवारी हेमलता तेकाम, ग्राम पंचायत मानिकपुर सरपंच गीता गोलू मरावी, संतोष राय,धर्मेंद्र असाटी,सचिव राजेंद्र प्रसाद रजक,पंच गोलू हीरेंद्र मरावी,रोजगार सहायक उमेश रजक,दिलीप रजक,बाबूलाल बागवान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला झारिया,बैकुंठी ठाकुर,आशा कार्यकर्ता पुष्पा झारिया,पवन असाटी,बब्बू असाटी, कोटवार बसंत लाल रजक,पंच गोलू हीरेंद्र मरावी,पप्पू प्रदीप कुमार झारिया,संदीप बागवान, साफ सफाई कार्यक्रम अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।