गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 जनवरी,डिंडोरी के जोगी टिकरिया गुजराती धर्मशाला में परिक्रमावासीयों और डिंडोरी जिला चिकित्सालय में मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण कर गरीबों की सहायता की गई ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा लगातार गरीब परिवारों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उनकी मदद की जाती है वही मकर संक्रांति के अवसर पर डिंडोरी के विभिन्न स्थानों पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरण कर गरीबों की मदद की है ।
मानव अधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के बैनर तले गरीब लोगों को जिला अस्पताल प्रांगण के अंदर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव , गजेंद्र सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव देवेश बजानी , जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद बर्मन , जिला उपाध्यक्ष प्रबेंद्र गुप्ता , देवकी नंदन बघेल, एवम समस्त टीम के माध्यम से आज कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
