आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 जनवरी,डिंडोरी, 15 जनवरी 2023, माँ नर्मदा के पावन तट पर एवं गुरुजी के आशीर्वाद से दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दादा वीरेन्द्र पुरी जी नेत्र संस्थान " देव जी नेत्रालय जबलपुर " के निदेशक नेत्र विशेषक डॉ. पवन स्थापक एवं उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी व जरूरतमंद मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन जबलपुर में निःशुल्क किया जाएगा, जिसके लिए मरीजों को जबलपुर आने- जाने की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी।
शिविर का आयोजन 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक पुरानी डिंडोरी नगर पंचायत ऑफिस मुकेश दुबे के मकान में किया जा रहा है। शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को अपना आधार कार्ड, समग्र आईडी या आयुष्मान कार्ड लाना होगा।शिविर का आयोजन श्रीमति सुनीता अशोक सारस, अध्यक्ष नगर परिषद डिण्डौरी द्वारा किया जा रहा है।
पंजीयन हेतु संपर्क करें -
रोटरी क्लब "नर्मदा वैली " डिण्डौरी.9407091913,
8959777333, 9753773143, 9826120804
