बस में छूटा मोबाइल, यातायात पुलिस ने मालिक को तलाश कर वापस दिलाया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बस में छूटा मोबाइल, यातायात पुलिस ने मालिक को तलाश कर वापस दिलाया

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 14 जनवरी,पुलिस चाहे तो किसी भी परेशानी का हल तुरंत कर सकती है।आज ऐसा ही एक उदाहरण जबलपुर से डिंडोरी आते समय एक यात्री का मोबाइल बस में गिर गया, दूसरा यात्री करन बछलहा पिता प्रेम लाल निवासी धुर्रा ने अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल थाना यातायात में थाना प्रभारी निरी. गिरिवर उइके को सौपा, पुलिस तत्परता दिखाते हुए मोबाइल के असल स्वामी की तलाश की और आज लगभग 11 बजे मोबाईल सवामी रूपेश यादव पिता सुरेंद्र यादव निवासी जोगी टिकरिया को सौंप दिया।
मोबाइल मिलने पर रूपेश यादव ने करन बछलहा और पुलिस की तत्परता पर धन्यवाद दिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।