नर्मदा जी के घाटो पर श्रद्धालुओं का हुजूम,मकर संक्रांति पर लोगो ने लगाई डुबकियां - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नर्मदा जी के घाटो पर श्रद्धालुओं का हुजूम,मकर संक्रांति पर लोगो ने लगाई डुबकियां

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 जनवरी,मकर संक्रांति पर्व का हिन्दू मान्यताओ के अनुसार यह पर्व बहुत खास है।आज से सूर्यनारायण उत्तरायण होते है और मान्यताओं के अनुसार आज से दिन तिल तिल बड़े होने लगते है।मकर संक्रांति को तिल संक्राति भी कहा जाता है,इस पर्व में तिल के लड्डुओं का बहुत महत्व है।
वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती थी, मगर इस बार तिथि के अनुसार 14 जनवरी को 3:11मिनिट से लग रही है और 15 जनवरी 11 बजे तक रहेगी,मान्यताओ के अनुसार उदयातिथि को मानते है  इस कारण  मकर संक्रांति इस वर्ष 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
संक्रांत पर्व के मद्दे नज़र कलेक्टर विकास मिश्रा ने नर्मदा तट के प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाये दुरुस्त रखने के निर्देश दिये है साथ ही आज सुबह लगभग 6:15 पर मेला निरीक्षण ग्राम कोका ग्राम पंचायत डांड बिछिया पहुँच कलेक्टर द्वारा व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही भिक्षा मांगने वालो को कम्बल वितरण किये।मकर संक्रांति में नर्मदा तटों में जगह जगह मेला लगा रहता है आस पास से लोग आकर श्राद्ध पूर्वक नर्मदा जी मे डुबकियां लगते है,तट पर ही बैठ कर खिचड़ी बनाते और खाते है।साथ ही तट में बैठे बाबा बैरागियों को दान दे धर्मलाभ लेते है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।