जिले के प्रत्येक कैंपस से करेंगे छात्र सहभागिता, होगा 5000 छात्रों का महासंगम
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 14 जनवरी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला डिंडोरी की प्रेस वार्ता का आयोजन विभाग संगठन मंत्री की उपस्थिति में किया गया, प्रेस वार्ता का मुख्य विषय आगामी 21 जनवरी को होने वाले छात्र महासंगम का आयोजन था, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिले भर से 5000 छात्र-छात्राओं का महाकुंभ करने का लक्ष्य रखा गया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर परिषद का अमृत महोत्सव संपूर्ण भारत वर्ष में मनाया जा रहा है, जिसके निमित्य प्रत्येक जिले में जिला महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनर्निर्माण के कार्य में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लगा सकें। तथा इस छात्र महाकुंभ से राष्ट्र निर्माण को कैसे गति मिले, शिक्षा एवम सामाजिक क्षेत्र में किन बदलावों की जरूरत है, इन सब विषय पर चर्चा होगी, और प्रस्ताव पारित कर शासन-प्रशासन के सामने रखा जाएगा।
संगठन मंत्री द्वारा बताया गया की इस छात्र सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति समाज की रीढ़ होती है उनकी आंखों में सपने देखने की दृष्टि और शक्ति दोनों होती है युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए युवा शक्ति में एक आदर्श व्यक्तित्व नेतृत्व क्षमता के गुण जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्य और स्वयं सेवा की भावना होनी चाहिए इस हेतु जिले में छात्रों को एक मंच पर लाकर महासंगम का आयोजन किया जा रहा है,
संगठन मंत्री द्वारा बताया गया कि युवा व उनकी क्षमताओं का देश के विकास कार्यों व समाज जीवन की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सदुपयोग होना यह आज वर्तमान समय की आवश्यकता महसूस हो रही है युवा समूह अपने आप में एक समाज है जो किसी भी कार्य को करने के लिए उत्साह पूर्ण तो रहता ही है पर सबसे बड़ी बात यह है कि यह समुदाय ने स्वार्थी भी होता है उनकी सेवाओं को सारा कारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में प्रयोग किया जा सकता है सरकार द्वारा तस्करी कालाबाजारी जमाखोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में चलाए जा रहे हो रूम में उनकी सेवाएं ली जा सकती है इस हेतु छात्रों द्वारा हुंकार भरने के लिए छात्रों को एक मंच पर लाकर छात्र महासंगम का आयोजन किया जा रहा है
जिला प्रमुख जी द्वारा बताया गया कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी युवा शक्ति का सर्वाधिक योगदान रहा है आजादी के आंदोलन में गांधीजी के आह्वान पर हजारों छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई छोड़ कर आंदोलन का हिस्सा बने हमारे देश के समय के क्रांतिकारियों का भी अगर इतिहास देखेंगे तो वही हमको आता है इसी भांति सीधे ब्रिटिश शासक के अंतर्गत इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा पास किए सुरेंद्रनाथ बनर्जी अरविंद घोष तथा सुभाष चंद्र बोस जैसे युवाओं ने सरकारी नौकरी न करके राष्ट्रवाद को अपना जीवन का लक्ष्य बनाया उसी प्रकार से हमारे डिंडोरी जिले के युवाओं के अंदर भी यह सम्मेलन एक जोश भरने का काम करेगा
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मंडला विभाग के संगठन मंत्री रामाधार सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्षित उपाध्याय, नगर मंत्री शिल्पा वर्मन एवं नगर के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
