अमरपुर वन विभाग के अधिकारी के द्वारा अपने अधिनस्थ कर्मचारी को सार्वजनिक स्थल से जातिगत अपशब्द बोले जाने के विरोध में अजाक थाना डिंडोरी में की गई लिखित शिकायत
ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 20 जनवरी, डिंडोरी आदिवासी कर्मचारी/ अधिकारी संगठन ने गुरुवार को अजाक थाना डिंडोरी में अमरपुर वन विभाग में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है शिकायत पत्र के अनुसार वन विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को जातिसूचक शब्दों का सार्वजनिक स्थल पर उपयोग किया जिससे आदिवासी संगठन के अधिकारी/ कर्मचारीयो के द्वारा लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है |शिकायत में आरोप है कि वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा अनुभूति के द्वितिय कार्यक्रम के उपरांत सभी कर्मचारियों को एकत्र कर दूसरे दिन से वानिकी कार्यक्रम कराने को निर्देशित किया गया, उसी दौरान अनावेदक के द्वारा मुझे व वहा उपस्थित सभी कर्मचारियों के समक्ष सार्वजनिक रूप से कहा गया कि "क्यों रे गंगाराम साले बैगा विशेष भर्ती अभियान में भर्ती हो गए तो गर्रा गए हो, फी की नौकरी लग गई है तो आंख मिला कर बात करते हो साले आंख नीचे कर छोटी बुद्धी के पहले मजदूरी करते थे गॅवार साले तथा अन्य अभद्र गाली गलौच कर मुझे सार्वजनिक रूप से अपमानित करते रहे. सभी कर्मचारियों को उंगली दिखाकर कहा कि अब सभी से गाली गलौच कर ही बात करूंगा जैसा पहले के रेंजर बात करते रहे मैं भी करूंगा"
