विद्युत विभाग के संविदा एवं बाह्य स्रोत कर्मचारियों ने दिया 21 जनवरी से काम बंद हड़ताल का ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विद्युत विभाग के संविदा एवं बाह्य स्रोत कर्मचारियों ने दिया 21 जनवरी से काम बंद हड़ताल का ज्ञापन


भीमसेन ठाकुर के साथ गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
 गुरुवार 19 जनवरी,डिंडोरी ।विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी संघ, संविदा कर्मचारी संघ एवं बाह्य स्रोत कर्मचारी संघ ने आज पुनः 21 जनवरी से काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी से होने वाली यह हड़ताल असल में 6 जनवरी 2023 से होने वाली थी इसके संबंध में कर्मचारियों ने पहले भी ज्ञापन दिया था लेकिन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने हड़ताल प्रारंभ होने के ठीक 1 दिन पहले जानकारी दी ऊर्जा मंत्री द्वारा मौखिक यह आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों में मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करके निराकरण किया जाएगा परंतु ऊर्जा मंत्री द्वारा दिए गए समय पर किसी भी प्रकार निराकरण के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई। जिसके कारण पुनः आज कर्मचारी संघ ने बिजली विभाग के जिला कार्यालय में जाकर 21 जनवरी से काम बंद हड़ताल का ज्ञापन दिया है। विगत कई वर्षों से बाह्य स्रोत कर्मचारियों द्वारा विभाग में संविलियन और नियमितीकरण तथा वेतन वृद्धि जैसी मांगों को लेकर हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन भी किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। 21 जनवरी 2023 से यह काम बंद हड़ताल पूरे मध्यप्रदेश में होना है। आए दिन विभाग के बड़े अधिकारियों द्वारा बाह्य स्रोत कर्मचारियों को मानसिक आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कई कर्मचारियों को अकारण ही कार्य से बाहर भी किया गया है साथ ही प्रदेश में कई बाह्य स्रोत कर्मचारियों की कार्य के दौरान मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन आज तक किसी भी कर्मचारी को कोई भी सहायता राशि शासन या विभाग की तरफ से नहीं दी गई है। इन सब समस्याओं से निजात पाने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल का ज्ञापन विभाग को सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील मार्को, शिवराज बघेल, मिलाप मरावी, तीरथ सिंह सांडिया चमन पंद्रो, प्रदीप सोनी, अमित मार्को गोवर्धन बघेल,
 राम किशन सोनी, हीरा लाल बर्मन, रवि रजक,वीरेंद्र परस्ते, कमलेश कसेरा राहुल राज राठिया शाहिद कुरेशी, अब्दुल हमीद अंसारी, मोहन बिलागर, संजय रैकवार
 आदि अन्य कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर काम बंद हड़ताल का ज्ञापन दिया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।