शहपुरा एसडीएम काजल जावला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर और प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा एसडीएम काजल जावला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर और प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला मानिकपुर का किया औचक निरीक्षण

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 18 जनवरी,जिला डिंडोरी / शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में शहपुरा एसडीएम काजल जावला ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला मानिकपुर का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मध्यान भोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गौरतलब है कि शहपुरा एसडीएम काजल जावला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण करते हुए कक्षाओं का भ्रमण किया और मध्यान भोजन को लेकर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार को लेकर जवाबदार विभाग के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान शहपुरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सीईओ राजीव तिवारी ,शहपुरा एसडीएम काजल जावला,प्राचार्य आई के मिश्रा, प्रधानाध्यापक गंगाराम झारिया,जन शिक्षक हरि सिंह परस्ते,पुष्प कुमार मार्को,जनपद सदस्य सरोज परस्ते, सचिव राजेंद्र प्रसाद रजक, उमेश कुमार रजक,पंच गोलू हीरेंद्र मरावी, पप्पू प्रदीप कुमार झारिया,सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।