ग्राम बरगांव में नर्मदा पुराण की बह रही अविरल धारा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम बरगांव में नर्मदा पुराण की बह रही अविरल धारा

भव्य कलश यात्रा के साथ पुराण हुआ प्रारंभ 
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 21 जनवरी,शहपुरा।    ग्राम पर गांव स्थित उत्कृष्ट काशी धर्मशाला सिल्की नदी के किनारे मां नर्मदा परिक्रमा सेवा समिति बड़गांव के द्वारा नर्मदा का पुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन नर्मदा जयंती के अवसर पर किया गया है शनिवार के दिन मां नर्मदा परिक्रमा सेवा समिति बड़गांव के द्वारा पूरे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई नर्मदा पुराण 21 जनवरी दिन शनिवार से शुरू होकर 27 जनवरी तक चलेगी, 28 जनवरी मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर हवन भंडारा कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा मां नर्मदा परिक्रमा सेवा समिति बरगांव के द्वारा आसपास के सभी ग्रामीणों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुराण का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें नर्मदा पुराण का वाचन पंडित रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी  नर्मदा गंज डिंडोरी वाले के द्वारा किया जा रहा है वही पुराण का स्थापना पंडित अनादि मिश्रा शहपुरा के द्वारा किया गया है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।