आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 21 जनवरी,डिंडोरी-आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड धारी परिवारों को केवल चावल विगत 6 माह से दिया जा रहा है। चावल के सहारे ही राशन कार्ड धारी परिवार अपना एवं परिवार का उदर पूर्ति कर रहे हैं। वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बतलाता कि हमारा आदिवासी बाहुल्य जिला किसानी एवं मजदूरी पर आश्रित जिला है, केवल चावल के सहारे शरीर को स्वस्थ रखना मुश्किल हो रहा है। जिले की शासकीय राशन दुकानों पर गेहूं एवं दाल कार्ड धारियों को नहीं दिया जा रहा है, जबकि गेहूं चावल दाल नमक मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। ना जाने क्यों जिले में केवल चावल वितरण कर अन्न महोत्सव, अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हमारे जिले में भी चावल के साथ गेहूं दाल दिया जाए बच्चों की थालियों से दाल और रोटी गायब हो चुकी है ।बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए भी अच्छा गुणवत्ता युक्त भोजन अति आवश्यक है, हमारे जिले में आर्थिक संपन्नता ना होने के कारण गुणवत्ता युक्त भोजन परिवारों को नसीब नहीं हो पा रहा है, मानव जीवन को स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए जितने कैलोरी भोजन की आवश्यकता होती है वह चावल से नहीं मिल पाती, शासन के द्वारा जो राशन दिया जाता था उस पर भी कटौती कर दी गई है ना जाने किस कारण से जिले में गेहूं और दाल सहकारी समितियों की राशन दुकानों के माध्यम से नहीं दिया जा रहा है। राशन कार्ड धारियों को गेहूं दाल चावल नमक उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री को तत्काल संज्ञान में लेना चाहिए।
Home
Unlabelled
राशन कार्ड धारी परिवार को चावल के साथ गेहूं एवं दाल दिया जाए
राशन कार्ड धारी परिवार को चावल के साथ गेहूं एवं दाल दिया जाए
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
