विभाग के अधिकारियों ने हड़तालियों के लिए जारी किया नोटिस
गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 जनवरी, डिंडोरी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड डिंडोरी संविदा और बाह्य स्रोत कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन ही विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा हड़ताली कर्मचारियों के लिए नोटिस जारी कर दिए गए। अधीक्षण अभियंता डिंडोरी ने पत्र क्रमांक 1533 दिनांक 21-1- 2023 के अनुसार मैसर्स ओरिएंटल इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम एक पत्र जारी कर कहा इतनी बड़ी संख्या में बाह्य स्रोत कर्मियों के हड़ताल में संलग्न होने से डिंडोरी विद्युत विभाग की विद्युत आपूर्ति एवं आवश्यक उपभोक्ता सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और विद्युत आपूर्ति अतिआवश्यक सेवाओं के अंतर्गत रखी गई है और हड़ताल के दौरान कार्य में अनुपस्थित रहने पर अनुपस्थित दिनों का वेतन भुगतान न किया जाए एवं हड़ताली कर्मचारियों के स्थान पर तत्काल अन्य नए कर्मचारियों को कार्य पर भेजा जाए। अन्यथा फर्म के विरुद्ध टेंडर अवार्ड में निहित शर्तों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही संविदा कर्मचारियों में कनिष्ठ अभियंता राहुल राज राठिया (करंजिया) को पत्र क्रमांक 1537 दिनांक 21-1- 2023 के अनुसार अनाधिकृत रूप से हड़ताल में शामिल होने पर सेवा शर्तों के विपरीत आचरण करने का दोषी मानते हुए तत्काल अपने कर्त्तव्य पर उपस्थित होने आदेश जारी किया गया है कार्य पर उपस्थित ना होने पर आगामी अनुबंध विस्तार न करने तथा वर्तमान आदेश निरस्त करने की कार्यवाही करने की बात कही है।
बाह्य स्रोत और संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने डिंडोरी कांग्रेस के विधायक ओमकार मरकाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा के साथ हड़ताल स्थल पर पहुंच कर हड़ताली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और शासन की संविदा और बाह्य स्रोत कर्मचारियों वाली नीतियों को गलत और कर्मचारियों का शोषण करने वाला बताया।
आज आज शाम को ओरिएंटल इंटीग्रेटेड कंपनी द्वारा सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को 4:00 बजे तक कार्य में लौटने का अंतिम नोटिस जारी किया गया है कार्य में ना लौटने पर सेवाएं समाप्त करने की भी धमकी दी गई है।
