गोरे हनुमन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 जनवरी,डिंडोरी मध्य प्रदेश मनरेगा मेट संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जिस में जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते भी शामिल हुए,
उनके द्वारा सभी मेटो को आश्वासन दिया गया कि आपके साथ जो अनियमितताएं हो रही हैं उसके लिए शासन-प्रशासन से लड़ाई करूंगे एवं आपको आपका हक दिलाने का कोशिश करूंगे।वहीं मेटो के द्वारा बताया कि ऑनलाइन हाजिरी भेजने में भारी दिक्कत हो रही है क्योंकि वे ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं वहां पर नेटवर्क की प्रॉब्लम होती है जिसके चलते ऑनलाइन हाजिरी भेजने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता है, हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं यह हमारी समस्या का जल्द से जल्द निराकण किया जाए एवं हमारा नियमितीकरण किया जाए या फिर मानदेय सुनिश्चित किया जाए ताकि हम इस जवाबदारी को अच्छे से निभा सके।
