तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित हो चार बाईकों को रौंधा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित हो चार बाईकों को रौंधा

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 3 जनवरी, जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जबलपुर अमरकंटक हाईवे पर कूंड़ा तिराहे में तेज रफ्तार शिफ्ट डिजायर कार ने कुकर्रामठ जा रही एक बाईक सहित रोड़ के किनारे खड़ी तीन बाईकों को जोड़दार टक्कर मार दी।हादसे में बाईक सवार सहित रोड़ के किनारे खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया,ग्रामीणों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिफ्ट डिजायर CG 11 MB 3955 अमरकंटक से डिण्डोरी की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी वहीं डिण्डोरी से कुकर्रामठ की ओर जा रही बाईक से टकराकर अनियंत्रित हो रोड किनारे खड़ी तीन बाईक से टकरा गई,तेज रफ्तार अनियंत्रित कार को देख रोड़ किनारे खड़े लोगो मे भगदड़ मच गई।
घायलों का जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।