अजाक्स के डिंडोरी कार्यालय का हुआ उद्धघाटन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अजाक्स के डिंडोरी कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

जिले भर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारी एवं कर्मचारी हुये शामिल
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 जनवरी 2023,नव वर्ष के अवसर पर अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के डिंडोरी के जिला मुख्यालय के सिविल लाइन क्षेत्र में जिला कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। संघ के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र तेकाम के द्वारा फीता काट कर कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान बिरसा मुंडा एवं डॉ भीम राव अम्बेडकर के तेल्यचित्र में टीका बंदन के साथ फूलमाला पहना कर पूजन किया गया।
कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर बिहारी सिंह परस्ते को अजाक्स संघ के डिंडोरी जिले का अध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर संघ के संभागीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मार्को, संभागीय महासचिव मधु गवले, मंडला जिला अध्यक्ष तेज लाल धुर्वे, जिला महासचिव आर के भांडे सहित ज्योत्स्ना मरावी, महेन्द्र सिंह मसराम, डॉ. मनीषा कोल, महेंद्र ठाकुर, संतु लाल मरावी, महेश वरकरे, देवेंद्र उइके,  अनिल झारिया, दलपत मरावी, राजेश चौरे, आनंद उइके, कुमार झारिया, दान सिंह परस्ते सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।