सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार विद्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार विद्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट                     आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 जनवरी,डिंडोरी सरस्वती शिशु मंदिर सुबखार विद्यालय के लिए आज दिनांक 23 जनवरी 2023 को तिलक बाल कल्याण समिति, सरस्वती शिशु मंदिर एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पदाधिकारियों की उपस्थिति में विद्यालय भवन हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया। वर्षों से किराए के भवन में संचालित हो रहे विद्यालय को स्वयं का भवन शीघ्र ही प्राप्त होगा। इसमें तिलक बाल कल्याण समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्हीं के सहयोग से वर्षों से लंबित यह कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो सकेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिलक बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष तुलसीराम कटेहा, व्यवस्थापक अशोक अवधिया , संघ के जिला प्रचारक पंकज पांडे, विद्यालय के प्राचार्य हरिनारायण यादव, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास, प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पांडे, आचार्या श्रीमती शर्मिला ठाकुर, अशोक द्विवेदी तथा मेकलसूता महाविद्यालय के संचालक अनुराग बिलैया, प्राचार्य बिहारी लाल द्विवेदी, प्राचार्य बालस्वरूप द्विवेदी, केदार बिलैया, विद्यालय के पूर्व व्यवस्थापक नरेंद्र राजपूत, श्रीमती नरवरिया मरकाम, श्रीमती के मरावी, मनोहर ठाकुर, संस्कृत विद्यालय से प्रभारी अग्निवेश तथा अन्य उपस्थित सदस्यों में शरद दुबे ,आशीष वैश्य, समिति के अन्य सदस्य एवं विद्यालय के भैया बहन उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।