भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 24 जनवरी, डिंडोरी हिंदूवादी संगठन के लोग सैकड़ों की तादाद में कोतवाली में आकर शिकायत की है कि मृतक बालिका की जांच की जाए और जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है |दरअसल, पूरा मामला डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 का है। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी 12वीं में पढ़ती थी। गुलजार अली ने बहला-फुसलाकर बेटी को सोमवार की देर शाम अपने साथ घुमाने बाइक पर ले गया था। बेटी भी आरोपी के बहकावे में आ गई और चली गई। लेकिन फिर वह नहीं लौटी। रात में पता चला बेटी की मौत हो गई। मेरी बेटी को इंसाफ मिले। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई हो।इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले गुलजार अली के खिलाफ धारा 363 व एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
