मंडला में दलित बालिका के साथ हुई मारपीट के विरोध में डिंडोरी में एससी एवं एसटी के संगठनों के द्वारा मुख्य मंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मंडला में दलित बालिका के साथ हुई मारपीट के विरोध में डिंडोरी में एससी एवं एसटी के संगठनों के द्वारा मुख्य मंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा गया ज्ञापन

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 22 जनवरी,डिंडोरी। मंडला के मोहगांव थाना क्षेत्र के श्रृंगारपुर में बीते जनवरी की आधी रात में दलित बालिका से साथ कुछ लोगो के द्वारा मारपीट एवं अभद्रता के विरोध में झारिया मेंहरा कल्याण संघ, राष्ट्रीय मेंहरा महासंघ, अजाक्स, भीम आर्मी, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन, जयस, बामसेफ़, जिला सरपंच संघ एवं पारम्परिक ग्राम सभा के पदाधिकारीयों के द्वारा डिंडोरी के कलेक्टर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
वही समस्त एससी एवं एसटी संगठनों के द्वारा कहा गया कि पीड़ित बालिका को उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है। झारिया एवं मेंहरा कल्याण संघ सुशील नागेश्वर ने कहा कि पीड़ित बालिका को उचित कानूनी उपचार प्रदान करे।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के संगठनों के द्वारा मांग की गयी कि दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये।
इस दौरान मायाराम व्योंहार, पंचम सिंह तेकाम, बिहारी सिंह परस्ते, इंद्रपाल मरकाम, सुरेंद्र मार्को, महेंद्र मसराम, अतिदास चंदेल, फागू लाल गवले, जीवन गवले, सुशील नागेश्वर, कमलदास मथनिया, टीसी लोमेश, महेन्द्र सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह मरावी, हरि शंकर धुर्वे आदि उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।