जिला रोजगार सृजन केंद्र का हुआ लोकार्पण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला रोजगार सृजन केंद्र का हुआ लोकार्पण

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 22 जनवरी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महाकौशल प्रांत में ऑनलाइन के माध्यम से महाकौशल प्रांत के सभी 21 जिलों में एक साथ स्वावलंबी भारत अभियान योजना अंतर्गत  जिला केंद्रों में रोजगार सृजन केंद्रों का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ छतरपुर से सुरेश भैया जी जोशी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण  जिले के मेकलसूता महाविद्यालय हुआ । डिंडोरी जिला में विशिष्ट अतिथि कमलेश अवधिया एवं नगर संघ चालक आनंद जैन के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्रजन केंद्रों के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे जिससे वर्तमान परिदृश्य में शिक्षित एवं अशिक्षित युवाओं को विभिन्न दिशाओं में अपने कौशल एवं प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक प्रवीणदास, नगर कार्यवाह श्रीराम उरैती,सुगम धर,  पवन बर्मन के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तकनीकी सहायक के रूप में प्रो.निरंजन पटेल जी, प्रो.विकास जैन योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख  सुरेंद्रमणि, प्रांत वनांचल प्रमुख रवि कांत, संस्कृत भारती महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री मनोज पांडे , बिहारी लाल विभाग संपर्क प्रमुख, बलवंत धुर्वे, संजय नायक, अधिक संख्या में मातृ शक्ति भी उपस्थित रहे । यह रोजगार सृजन केंद्र युवाओं की लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा हमारी सोच सभी को समर्थ एवं राष्ट्र कार्य में अपनी भागीदारी निभाने के लिए भागीदार बनाने की है इसमें स्वावलंबी भारत बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी ऐसी स्थिति में संगठन ने युवाओं को जोड़ने के लिए यह रोजगार सर्जन केंद्र की शुरुआत की है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।