21 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, एक फरार अपराध में शामिल 1 मोटरसाइकिल और 1 मालवाहक जप्त... - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

21 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, एक फरार अपराध में शामिल 1 मोटरसाइकिल और 1 मालवाहक जप्त...


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 जून,डिंडौरी में मंगलवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक पिकप वाहन से 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और एक बाइक जप्त की है ।पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि एक युवक फरार फरार होने में कामियाब रहा । डिंडोरी एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मैजिक माल वाहन से शराब आ रही है। सूचना के बाद टीम गठित कर ऊपर टोला देवरा गांव में घेरा बंदी कर मैजिक माल lवाहक वाहन क्रमांक एम पी 20 एल बी 3929 को रोका गया ,वाहन में चार पेटी रम,05 पेटी बियर और 12 पेटी विस्की रखी हुई थी। वही एक बाइक क्रमांक एम पी 52 एम ई 2544 अवैध शराब ढो रही वाहन के आगे आगे चल रही थी। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते तीन आरोपी मुजीब पिता मोहम्मद वहीद खान,वार्ड क्रमांक 06,अक्षय कोरी पिता अजीव कुमार ,अंकुश चौकसे पिता राम बिहारी चौकसे को गिरफ्तार कर लिया  है। तो वही एक आरोपी गौरव दुबे पिता प्रमोद दुबे गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी,ए एस आई सुधीर पटेल,राकेश यादव,प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिंह कोदू जोगी,हनुमान सिंह,राघवेंद्र सिंह,आरक्षक सुनील गुजर शामिल रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।