गोंडी पेंटिंग और चित्रकारी के लिए विदेशों में भी विख्यात डिंडोरी जिले का पाटन गढ़, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गोंडी पेंटिंग और चित्रकारी के लिए विदेशों में भी विख्यात डिंडोरी जिले का पाटन गढ़,

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 27 जून,  डिंडौरी। जिले की जनपद पंचायत करंजिया का  पाटनगढ़ गांव मध्यप्रदेश ही नही देश और विदेश में भी अपनी गोंडी पेंटिग और चित्रकारी के लिए जाना जाता है । 
जनगण श्याम तथा भज्जू श्याम जिन्होंने कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला है, और आज भी यहां के प्रत्येक घर मे गोंडी पेंटिंग के कलाकार मिल जायेंगे, यहां के ग्रामीण हमेशा ही गांव और क्षेत्र के विकास के लिए एक जुट होकर काम करते। 
इस वर्ष भीषण गर्मी के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के पुराने तालाब का जीर्ण उद्धार करने और सभी के श्रमदान से बारिश के पहले तालाब का गहरीकरण करने का प्रस्ताव रखा,  जिसे ग्राम पंचायत की सरपंच चन्द्रविजय पट्टा ने शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों ने जन सहयोग और श्रमदान कर तालाब की सफाई, खुदाई कर गहरीकरण के साथ ही चारो और से बांधने का काम किया, ताकी बारिश के पानी को अधिक से अधिक संजो कर रखा जा सके तालाब के गहरीकरण से आने वाले दिनों में अधिक पानी संग्रहण किया जा सके। 
इस कार्य मे ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रीय जनपद सदस्य गीता पट्टा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करंजिया और ग्राम पंचायत के पांचों ने अपना सहयोग प्रदान किया। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।