गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 26 जून,डिंडोरी विद्युत विभाग द्वारा विगत दिनों ओरिएंटल इंटीग्रेटेड कंपनी द्वारा बाह्य श्रोत कर्मचारियों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं अधिकतम आयु में संशोधन कर अचानक तुगलकी फरमान जारी कर दिया था। जिसके तहत 35 वर्ष की अधिकतम आयु और कार्यरत कर्मचारियों कर्मचारियों के लिए 10 वर्ष की छूट सहित 45 वर्ष जिस में भी कुछ कर्मचारी 45 वर्ष से अधिक के हो गए थे जो कार्य से बाहर हो सकते थे साथ ही आईटीआई मीटर वाचकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया था। जिसके विरोध में पूरे जिले के मीटर वाचक एकजुट होकर कार्य बंद करने का मन बना रहे थे। इस खबर को आईविटनेस न्यूज़ 24 ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद विभाग ने दूसरे ही दिन यू टर्न ले लिया है।
पूर्व में दिए गए आदेश में विभाग ने मात्र यह संशोधन किया है कि आईटीआई अनिवार्य नहीं है, लेकिन फिलहाल आयु सीमा वाला अड़ंगा सामने है। जिन कर्मचारियों की आयु 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है। वह अभी भी इसी कशमकश में है कि हम लोगों को कार्य पर रखा जाएगा या नहीं। क्योंकि कंपनी ने पुराने आदेश में संशोधन कर जो नया आदेश जारी किया है ।उसमें भी इस बात का कहीं कोई उल्लेख नहीं है कि कर्मचारियों आयु सीमा कितनी तय की जा रही है? इन सब बातों से "आधा गांव फाग आधी गांव दिवाली" वाली कहावत चरितार्थ होते दिखती है
