गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 6 जून,डिंडोरी जिला मुख्यालय में धड़ल्ले से गाड़ियों में ओवरलोडिंग मतलब क्षमता से अधिक सवारी भरकर वाहन चालक सड़कों पर दौडा रहे हैं। खासकर नर्मदा पुल पार देवरा रोड पर चल रही गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारी आसानी से देखी जा सकती है। जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑटो चालक और चार पहिया वाहन चालक धड़ल्ले से क्षमता से अधिक सवारी भरकर लाते ले जाते हैं। जिला मुख्यालय की सड़कों पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने तरीके से ऑटो को खड़ा करना या बिना कोई संकेत दिए दाएं बाएं मुड जाना ,अचानक ब्रेक लगाकर बीच सड़क पर रोक देना। इन सब समस्याओं के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। इन्हीं कारणों से विगत दिनों अमरपुर मुख्यालय में घटित दुर्घटना हुई थी। जिसमें 2 सवारियों की मौत तथा कई सवारी घायल हो गए थे। गाड़ियों में साईं सवारी से कई गुना सवारी अधिक भरकर सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाते नजर आते हैं। जिले में जिला परिवहन अधिकारी की अनुपस्थिति, यातायात विभाग की चालानी कार्यवाही का कम होना इन वाहन चालकों के हौसलों को बुलंद करता है। जिले में कई वाहन तो बिना परमिट,बिना फिटनेस, धड़ल्ले से दौड़ते नजर आ रहे हैं।
जिला मुख्यालय की सड़कों पर हाई स्पीड बाइकर्स का का भी बोलबाला है। दोपहर शाम रात कभी भी जिला मुख्यालय की सड़कों पर बहुत तेज गति से मोटरसाइकिल
दौड़ाते नजर आते हैं। जिन पर अभी तक यातायात विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
जब तक इन वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही नहीं होगी तब तक इनके हौसले ऐसे ही बुलंद रहेंगे।
