लाडली बहनों का बैंक मे डीबीटी कराने के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लाडली बहनों का बैंक मे डीबीटी कराने के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति की मांग

ओमप्रकाश परास्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 6 जून,डिंडोरी लाडली बहनों का बैंक मे डीबीटी कराने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्वेता सरौते सड़क हादसे मे दम तोड़ दी जिसमें सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एक साथ एकजुट होकर कलेक्टर से अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने की मांग की है संगठन की ओर से बताया गया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्वेता सरौते  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिन लाडली बहनों का डीबीटी नहीं हुआ था उनको लेकर बैंक डिंडोरी आई हुई थी बैंक आने के बाद पता चला की लाडली बहनों का खाता बंद हो गया है,  खाता खुलवाने के लिए वापस अमरपुर जा रही थी उसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सड़क हादसे में मौत हो गई।

मृतक श्वेता सरौते आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम अमनगांव सेक्टर चांदपुर परियोजना अमरपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ थी, मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं इसलिए उनके स्थान पर उनके पति को अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर समस्त कार्यकर्ता सहायिका एक साथ मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आवेदन किया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।