कार्यवाही के नाम पर औपचारिकता निभा रहे विभाग, अवैध शराब बिक्री के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 7 जून,डिंडोरी जिला मुख्यालय में लगातार अवैध शराब का विक्रय जारी है अवैध शराब बिक्री पर संबंधित विभाग के द्वारा रोक नहीं लगाई जा रही। विभागीय हीला हवाली के चलते राज्य परिवहन बस स्टैंड परिसर अवंती बाई स्मारक स्थल पर धड़ल्ले से अवैध शराब का विक्रय जारी है जबकि लगातार खबरों के प्रकाशित होने के बावजूद विभागीय कार्यवाही अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर ना होना समझ से परे है,यह कहना गलत नहीं होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस विभाग के संरक्षण में निरंतर अवैध शराब बिक्री की जा रही है अवैध शराब बिक्री के वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं बावजूद इसके शराब माफियाओं पर अंकुश आबकारी और पुलिस लगाने में नाकामयाब है तो वही क्षेत्रीय जनों की माने तो विभागीय संरक्षण के चलते अवैध शराब बिक्री जिला मुख्यालय में धड़ल्ले से किया जा रहा है
शराब ठेकेदार के गुर्गो द्वारा जिला मुख्यालय में भारी मात्रा में शराब पहुंचाई जा रही है अवैध शराब विक्रय के चलते जिला मुख्यालय का सौहार्द दिन प्रतिदिन बिगड़ता चला जा रहा है यहां यात्रियों सहित राहगीरों को शराबियों द्वारा की जा रही अभद्रता का सामना भी करना पड़ रहा है प्रतिदिन मारपीट की घटना सहित विवादित स्थितियां भी निर्मित हो रही हैं तो वहीं राज्य परिवहन बस स्टैंड यात्री प्रतिक्षालय इन दिनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है जहां देर शाम होते ही शराबी अपनी महफिल जमाने से गुरेज नहीं कर रहे और राज्य परिवहन बस स्टैंड परिसर मैं शराब की खाली शीशियां पानी बोतल डिस्पोजल पानी पाउच नमकीन के खाली रैपर जगह जगह देखे जा सकते हैं देर रात अवैध शराब का परिवहन ठेकेदार के गुर्गों द्वारा किया जा रहा है जिला मुख्यालय के अनेकों ठिकानों तक अवैध शराब स्कूटी मोटरसाइकिल के द्वारा बिना किसी भय रोक-टोक के कुचियों तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है अवैध शराब बिक्री को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले पर संज्ञान न लिया जाना संरक्षण को दर्शाता है पुरानी डिंडोरी समनापुर चौराहा राज्य परिवहन बस स्टैंड इमली कुटी नर्मदा मरीन ड्राइव रोड अवंती बाई स्मारक स्थल सुख्खार कॉलेज चौराहा सहित होटल पान दुकान चप्पल दुकान ढाबा में अवैध शराब परोसी जा रही है विभाग महज अपनी साख बचाने के लिए कार्यवाही के नाम पर औपचारिकता निभाते नजर आ रहा है जबकि नर्मदा किनारे सहित सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब शौकीनों के द्वारा बैठकर महफिले गुलजार की जा रही हैं जिला प्रशासन को अनेकों बार पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं लेकिन इन शिकायत पत्रों पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया गया परिणाम स्वरूप आज भी जिला मुख्यालय के विभिन्न ठिकानों पर अवैध शराब खुले आम तौर पर विक्रय ठेकेदार आबकारी विभाग पुलिस विभाग कि शह पर चल रहा है

वायरल वीडियो पर विभाग नहीं ले रहा संज्ञान
राज्य परिवहन बस स्टैंड परिसर मैं अनेकों अघोषित आहाता अवैध शराब विक्रेताओं के द्वारा संचालित किए जा रहे हैं यहां सुबह से ही अघोषित अहाता खोल शराब के शौकीनों को बैठाकर शराब पिलाने का कार्य किया जा रहा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बावजूद अधिकारियों के द्वारा मामले पर संज्ञान ना लिया जाना दर्शाता है कि अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार कितने निष्ठावान हैं आम आदमी पार्टी के द्वारा पूर्व मैं कहा गया था कि अगर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब विक्रय पर बंदिश नहीं लगाई जाती है तो आम आदमी पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन भी किया जाएगा राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा लिए गए जनहित में निर्णय चेतावनी के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अवैध शराब माफियाओं के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है विभागीय संरक्षण में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है कहना गलत नहीं होगा इन अवैध शराब विक्रेताओं को प्रशासनिक कार्यवाही का भय नहीं है ।