गणेश पांडे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 28 जून
डिंडोरी। प्रदेश में बहुत समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन अब लोग पानी से परेशान होंगे। आज दिनांक 28 जून बुधवार को डिंडोरी मंडला मुख्य मार्ग सुबह 8:00 बजे से बंद है। डिंडोरी से मंडला मुख्य मार्ग पर किशलपुरी के पहले पडने वाली खरमेर नदी पर पुल के ऊपर से पानी है जिसके कारण वहां पर आवागमन पूरी तरह बंद है। हालांकि सुबह 7:00 बजे के आसपास आवागमन बंद नहीं था। लगातार बारिश होने के कारण अभी आवागमन बंद है।
