मोबाइल फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे विक्रेता, ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ आ रहीं सामने ,पीड़ित ने दर्ज कराया मामला - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मोबाइल फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे विक्रेता, ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएँ आ रहीं सामने ,पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 8 जून
डिंडोरी जिले में मोबाइल फाइनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक कंप्यूटर्स संचालक द्वारा स्नेह लता उईके पिता अमर सिंह उईके द्वारा बताया गया कि दीपक कंप्यूटर्स की दुकान से मेरे द्वारा एक मोबाइल खरीदा गया जोकि  बजाज फाइनेंस से 19990 रूपये फाइनेंस कराया गया था। दुकान संचालक एवं वहां काम कर रहे आकाश मिश्रा द्वारा मोबाइल खरीदने पर हमारे साथ धोखाधड़ी की गई। बिना किसी जानकारी के बीमा कर दिया गया जानकारी मिलने पर जब बीमा कैंसिल कराने को बोला गया।तो दुकान संचालक एवं आकाश मिश्रा लड़ाई झगड़ा करने लगे और बीमा कैंसिल करने से मना कर दिया।हमारे द्वारा दी गई राशि 7282 रूपये की रसीद भी दुकान संचालक द्वारा नहीं दी गई और कहा गया कि बजाज फाइनेंस के ऐप में आ जाएगा। हमारे द्वारा जब ऐप डाउनलोड करके उसमें चेक किया गया तो डाउन पेमेंट केवल 5000 रूपये ही दिखे। दुकान संचालक एवं दुकान में काम करने वाले आकाश मिश्रा द्वारा विवाद किए जाने के कारण पीड़ित के द्वारा सिटी कोतवाली में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है।
इससे पहले भी बीमा कंपनियों द्वारा ठगी और धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। आम जनता को भली-भांति सोच समझकर ही मोबाइल या किसी भी वस्तु का फाइनेंस कराना चाहिए।क्योंकि फाइनेंस कंपनियों द्वारा लगातार आम जनता के साथ धोखाधड़ी एवं दुर्व्यवहार किए जाने की घटनाएं सामने आ रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।