मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक,शाम होते ही हल्की बौछार से नगर वासियो को मिली गर्मी से राहत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक,शाम होते ही हल्की बौछार से नगर वासियो को मिली गर्मी से राहत

गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 24 जून,मध्य प्रदेश के मंडला, बालाघाट और शहडोल संभाग के कुछ क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 24 घंटे से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश में आने वाले 5-6 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुइ।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण–मानसून आगे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश भी कर चुका था। शनिवार को मानसून ने पूर्वी मध्य प्रदेश से प्रवेश कर लिया है। उधर वर्तमान में चक्रवात तूफान उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उधर ओडिशा और उससे लगे ओडिशा कोस्ट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
वर्तमान में अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है। इस वजह से शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है।
डिंडोरी जिले में भी शनिवार को शाम 7 बजे के करीब बादल की गर्जना के साथ बारिश देखने को मिली।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।