ओमप्रकाश परास्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 24 जून,डिंडोरी जिला कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कांग्रेस कमेटी ने कई विषयों पर जांच की मांग की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि
गत माह उज्जैन महाकाल में आंधी तूफान से भारी भरकम भ्रष्टाचार एवं घोटालों से निर्मित सप्तर्षियों की मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई है। 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन में लगभग 20 घंटे तक अग्निकांड से भवन में रखे सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं ₹20 करोड़ के फर्नीचर जलकर राख हो गए।मंत्रालय के समीप ही फायर स्टेशन होने के बावजूद भी इतने व्यापक स्तर पर अग्निकांड कैसे हुआ? इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर बार-बार बिजली की कटौती क्यों हो रही ह?प्रदेश में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार घोटाले एवं बढ़ती महंगाई रसोई गैस, डीजल ,पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि बेरोजगारी ,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार प्रदेश में ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से अन्नदाता किसानों को हुए नुकसान की भरपाई ना होने के कारण प्रदेश में भारी असंतोष है। इसलिए ऐसी भ्रष्टाचार वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
