राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज 24, शनिवार 1 जुलाई
डिंडोरी।मध्य प्रदेश शासन के मुखिया जहां एक और डिंडोरी जिले को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं! और लोगों के विकास के लिए योजनाओं का अंबार लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर डिंडोरी जिले के कुछ भ्रष्ट छुट भैये नेता विकास कार्य के लिए आने वाली धनराशि को दीमक की तरह चाट रहे है! हम बात कर रहे हैं, जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़िया कला की जहां पर 10लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है।, जिसमें भ्रष्टाचार की होली खेली जा रही है, सूत्रों की माने तो निर्माण कार्य में जनपद डिंडोरी के निर्माण सभापति ही ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं! पुलिया निर्माण में शासन की नियम निर्देशों के विपरीत नींव खुदाई में जल्द चट्टान मिल जाने पर चट्टान के ऊपर ही नीव रख दी गई है, ना ही चट्टानों पर ब्लास्टिंग की गई है, और ना ही ड्रिलिंग करके रोड लगाई गई है, जो पुलिया निर्माण के भविष्य पर कई सवाल खड़े कर रही है! ग्रामीणों के अनुसार पुलिया निर्माण में मिट्टी युक्त गिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है, एवं पुलिया के दोनों साइड वालों में बड़े-बड़े वोल्डरों को भरा जा रहा है,जिसका जीता जागता सबूत तस्वीरों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटिया सामग्री को रात के समय में लाकर डंप किया जाता है।,जिस समय में कोई निर्माण स्थल पर नहीं रहता है, तब उपयंत्री साहब घर से बैठे-बैठे देखरेख करते हैं, और मनमाना मूल्यांकन कर रहे हैं! निर्माण कार्य में टूटी फूटी पुलिया को लगा दिया गया है, ग्राम सचिव का कहना है कि मेरे द्वारा विरोध जताने पर निर्माण सभापति के द्वारा अपने पद का रोप दिखाते हुए, मेरी बातों को अनदेखा कर दिया जाता है, । गौरतलब है कि ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत ही होती है, किंतु यहां पर इसके विपरीत निर्माण एजेंसी स्वयं निर्माण सभापति बने हुए हैं! इन सब का कारण जनपद डिंडोरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का सुस्त रवैया है,जो ना तो कभी निर्माण स्थल का दौरा करते हैं, और ना ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं! ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की जांच कराकर, गुणवत्ता युक्त पुलिया का निर्माण कराया जाए!
