डिंडौरी नगर में बड़े पैमाने पर 23 पेटी अवैध शराब जप्त,स्कूटी से भी 3 पेटी शराब जप्त, शराब की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर, अज्ञात आरोपी हुआ फरार, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी नगर में बड़े पैमाने पर 23 पेटी अवैध शराब जप्त,स्कूटी से भी 3 पेटी शराब जप्त, शराब की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर, अज्ञात आरोपी हुआ फरार,

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज 24, शनिवार 1 जुलाई
डिंडोरी । सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सूचना पर मौके पर पहुची सिटी कोतवाली पुलिस को जेल बिल्डिंग के पीछे बाईपास मार्ग पर सड़क किनारे डंप कर रखी अंग्रेजी शराब की 23 पेटी मिली साथ ही एक स्कूटी जिसमे 3 पेटी शराब रखी थी जप्त की पुलिस को आता देख मौके से सभी अज्ञात आरोपी भागने में सफल हो गये।


आपको बता दे कि नगर परिषद क्षेत्र डिंडौरी में शासन से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है उसके बावजूद शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया के लोग नगरीय क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब लाकर बेचते है, जिसपर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही कर अवैध बिक्री करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। नगर कोतवाल ने जानकरी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के निर्देश पर अवैध कारोबार करने वालो पर सख्त कार्यवाही कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी, वही पकड़ी गई शराब के संबंध में बताया कि आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।