फिर पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप, मढ़िया रास से 10 पेटी अवैध शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

फिर पकड़ी गई अवैध शराब की बड़ी खेप, मढ़िया रास से 10 पेटी अवैध शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 3 जुलाई
डिंडोरी। विगत कई दिनों से लगातार जिला मुख्यालय में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय से लगे मढ़िया रास में आरोपी लक्ष्मण के घर से 10 पेटी शराब की गई ।कोतवाली निरीक्षक सी के सिरामे द्वारा बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम मढ़िया रास में छापामार कार्रवाई की गई ।जिसमें ग्राम के निवासी लक्ष्मण सिंह के घर पर 10 पेटी अवैध शराब पाई गई। जिसमें पांच पेटी जीनियस, एक पेटी गोवा, 3 पेटी बियर ,और एक पेटी रम जप्त की गई: जप्त शराब की कीमत लगभग ₹42000 आंकी गई ।आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 छापामार कार्रवाई में डिंडोरी कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, मुकेश प्रधान, सुनील गुर्जर, आरक्षक देवेंद्र पटले ,अतुल हरदहा शामिल रहे।
 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा नदी से निकट क्षेत्रों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है ।इसके बावजूद भी जिला मुख्यालय तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब पकड़ा जाना समझ से परे है। जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों से शराब की बड़ी खेप लाकर जिला मुख्यालय में खपाई जाती है। लगातार पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई के बावजूद भी शराब माफिया जिले में सक्रिय हैं। कार्यवाही होने के बाद दो-चार दिन कामकाज बंद रहता है और फिर शराब माफिया तेजी से सक्रिय हो जाते हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।