संकुल सिस्टम होगा खत्म, 3568 बनेंगे एरिया ऑफिसर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

संकुल सिस्टम होगा खत्म, 3568 बनेंगे एरिया ऑफिसर

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 3 जुलाई 

डिंडोरी। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यवस्था  संचालन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने 25 साल पुराना क्लस्टर संकुल प्रचार सिस्टम खत्म कर दिया इनकी जगह 3568 एरिया एजुकेशन ऑफिसर a e o  नियुक्त कर दिए गए हैं । आयुक्त लोक शिक्षण अनुभव श्रीवास्तव ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। 1 ए ई ओ के दायरे में 40 से 50 तक स्कूल आएंगे। इसमें प्राइवेट स्कूल भी शामिल होंगे गौरतलब है कि विभाग ने 1998 में संकुल प्राचार्य व्यवस्था लागू की थी।इन सभी संकुल प्राचार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार दिए गए थे।
10 साल बाद लागू हो पाई है ।व्यवस्था
एईओ की व्यवस्था विभाग 10 साल बाद लागू कर पाया है। 2013 में बनाए गए नए कैडर राज्य शिक्षा सेवा में इस पद का प्रावधान किया गया था। इसके लिए मिडिल स्कूल के हेडमास्टर ,सीनियर लेक्चरर ,और माध्यमिक शिक्षक को इस पद के लिए पात्र मानने का प्रावधान था। इसे लेकर अदालत में कई याचिकाएं दायर की गई थी। इस कारण इस  व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।