मत्स्य वंशवृद्धि के लिये 16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अधिघोषित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मत्स्य वंशवृद्धि के लिये 16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अधिघोषित

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 4 जुलाई 
डिंडोरी। कलेक्टर  विकास मिश्रा ने वर्षाऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि को दृष्टिगत रखते हुये तथा उन्हें संरक्षण देने के लिये म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा में निहित प्रावधानुसार 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को क्लोज सीजन के रूप में अधिघोषित किया है। उन्होनें कहा कि छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया जाता है, को छोड़कर समस्त नदियों, जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा साथ ही मत्स्य विक्रय या मत्स्य विनिमय अथवा परिवहन करना भी प्रतिबंधित है। उन्होनें कहा कि इन नियमों के उल्लंघन पर म.प्र. राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत उल्लंघनकर्ता को एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाने का प्रावधान है। अतः मत्स्य समितियों, मत्स्य समूहों, निजी मत्स्यपालकों एवं जन साधारण को सूचित किया है कि वे 16 जून से 15 अगस्त तक किसी भी प्रकार का मत्स्याखेट, मत्स्य विनिमय व परिवहन न तो स्वंय करें, न ही इसमें किसी अन्य को सहयोग दें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।