रेत उत्खनन में प्रतिबंध ,मत्स्याखेट भी पूर्णतया प्रतिबंधित ,खाद्यान्न वितरण की हुई समीक्षा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रेत उत्खनन में प्रतिबंध ,मत्स्याखेट भी पूर्णतया प्रतिबंधित ,खाद्यान्न वितरण की हुई समीक्षा

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* मंगलवार 4 जुलाई
    डिंडोरी। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे एवं अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई से रेत उत्खनन में प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंधित होने के बाद रेत खनन करते हुए पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मत्स्याखेट भी पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। मत्स्य विक्रय या मत्स्य विनिमय अथवा परिवहन करने पर संबंधित व्यक्ति को एक वर्ष का कारावास या 5 हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाने का प्रावधान है। 
     आयोजित बैठक में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए सभी ग्रामों में समय पर खाद्यान्न वितरण करने को कहा गया है। निर्वाचन के लिए जनपद स्तरों में बैठक लेने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केन्द्र कक्ष तैयार करने तथा रैम्प, पेयजल, विद्युत कनेक्शन, शौचालय आदि सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया है। इसके बाद समय-सीमा प्रकरण, समाधान ऑनलाईन तथा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। 100 से अधिक दिवस की लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। पौधारोपण एवं पौधों की सरंक्षण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर करने को कहा है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, जिले की यातायात व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन और जिले की लंबित निर्माण कार्य सहित शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजना एवं विभागीय कार्यां की विस्तृत समीक्षा की और कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 
     इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री वैद्यनाथ वास्निक, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।